16 मई 2024 : अधिवक्ता की पत्नी के गले पर चाकू लगाकर सोने की चेन लूटी
गाजियाबाद के वैशाली चौकी क्षेत्र के सेक्टर 1 और 2 की पुलिया पर बदमाश ने दोपहर 2:15 बजे करीब अधिवक्ता की पत्नी के गले पर चाकू लगाकर सोने की चेन लूट ली। वह घर का नल ठीक कराने के लिए प्लंबर के पास गई थी। सूचना पर कौशांबी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाश की तलाश की। शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैशाली सेक्टर एक में शिवा अपार्टमेंट में सरिता सिंह अपने अधिवक्ता पति दलीप सिंह और बेटी के साथ रहती हैं। बुधवार दोपहर दो बजे वह सेक्टर 1 और 2 की पुलिया पर प्लंबर से घर का नल ठीक कराने गई थी। वहां से लौटते हुए वह पुलिया के पास पहुंची थीं तो ऑटो स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर सोने की चेन लूट ली।
1 मई 2024 : बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहीं महिला से चेन लूटी
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में जीएच-7 सोसायटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने पंचशील वैलिंगटन की रहने वाली प्रियंका अग्रवाल से चेन लूट ली। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। प्रियंका अग्रवाल का कहना है कि उस समय वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह जीएच-7 सोसायटी के बाहर पहुंची तो पीछे बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इतने वह कुछ समझ पाती बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भाग गए। उन्होंने चेहरा भी नहीं ढका हुआ था और उनकी बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
11 अप्रैल 2024 : बाइक सवारों ने महिला से लूटी सोने की चेन
11 अप्रैल को बदमाश नोएडा के सेक्टर 50 के पास एक महिला के गले से सोने के चेन लूटकर फरार हो गए थे। लूट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता के भाई आशीष जैन ने बताया कि बहन गरिमा जैन रात को सेवर-50 के एफ- ब्लॉक के पास पति के साथ खड़ी थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन लूट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
22 अप्रैल 2024: बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली
वहीं, मधुबन बापूधाम के स्वर्णजयंतीपुरम की रहने वाली शिक्षिक मंजरी सक्सेना से 22 अप्रैल को बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उस समय वह ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
24 अप्रैल 2024: गाजियाबाद में बदमाशों ने शिक्षिका से चेन और छात्र से लूटा मोबाइल
गाजियाबाद के विजयनगर में 24 अप्रैल को बाइक सवार बदमाशों ने छात्र प्रशांत चौधरी से मोबाइल छीन लिया तो वहीं मधुबन बापूधाम क्षेत्र में 22 अप्रैल को शिक्षिका मंजरी सक्सेना से चेन लूट ली। विजयनगर के राहुल विहार के रहने वाले प्रशांत चौधरी ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब पांच बजे कोचिंग से घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। आगे जाकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया।