फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः कर्नल करमजीत सिंह ने योगी के जन्मदिन पर बनाया अनोखा तोहफा

Fri, 05 Jun 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
कर्नल करमजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्नल करमजीत सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं और नोएडा सेक्टर-23 के निवासी हैं। 5 जून मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक पेंटिंग बनाकर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

विज्ञापन


इसी के साथ कर्नल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। कर्नल सिंह स्वयं योगी को यह पेंटिंग देना चाहते थे पर लॉकडाउन के चलते यह संभव नहीं हो पाया। कर्नल सिंह कई बार अलग-अलग शहरों में अपनी कला प्रदर्शनी लगा चुके हैं। वे सेक्टर में कई बार बच्चों के लिए वर्कशॉप भी आयोजित करते रहते हैं।  

समाजिक दूरी का पालन कर मनाया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जन्मदिन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिन पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हवन का आयोजन किया और उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। नागर ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। कानून व्यवस्था को कायम रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों को मास्क भी बांटा गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष अरुण यादव, महेश शर्मा, सुनील भारद्वाज समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रसार प्रचार अभियान के प्रदेशाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नीरज भाटी ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को सूखा राशन बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें