जायजा लेते सीओ ट्रैफिक सतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर 71 चौराहे पर अंडरपास के निर्माण के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन के बाद सोमवार को सीओ ट्रैफिक सतीश कुमार ने जायजा लिया। बता दें कि रूट डायवर्जन के बाद से ही सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के न्यूटन के पास जाम की स्थिति बन रही है। जायजा लेने आए सीओ ट्रैफिक ने यूटर्न चौड़ा करने का सुझाव दिया।
बता दें कि चौराहा बंद होने के बाद लंबे समय तक यातायात व्यवस्था को यू-टर्न के सहारे चलाया जाएगा। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार ने पहले ही बताया था कि जल्द से जल्द डायवर्जन खत्म करने की कोशिश की जाएगी। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने चौराहे का मौका मुआयना कर डायवर्जन का खाका तैयार किया था। इसी के तहत यू-टर्न व्यवस्था को लागू किया गया है।