फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन से छीन ली गई जमीन!

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मशहूर अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन का सेक्टर 44 स्थित प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया गया है। तय समय के भीतर रजिस्ट्री न कराने पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सेक्टर 44 के बी ब्लॉक में कुछ साल पहले जया बच्चन के नाम प्लॉट आवंटित किया गया था। उस प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।

उसके बाद 2008 में चेकलिस्ट जारी कर रजिस्ट्री कराने को कहा गया। इसके बाद भी वे रजिस्ट्री कराने नहीं आईं। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया।
विज्ञापन

समय से रजिस्ट्री न कराने पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के बाद भी अगर जया उस प्लॉट को री-स्टोर कराना चाहें तो आवेदन के साथ कुल रकम का दस फीसदी भुगतान कर ऐसा कर सकती हैं।

हालांकि प्राधिकरण अधिकारियों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

दरअसल, प्राधिकरण में यह प्रावधान है कि अगर कोई आवंटी दी गई समय सीमा के भीतर रजिस्ट्री नहीं कराता है तो उसके लिए चेकलिस्ट जारी की जाती है। इसके बाद भी जवाब न देने पर प्लॉट कैंसिल कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें