ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में सेंचुरियन कप सीजन-15 के टी-20 मुकाबले में नोएडा ब्लास्टर्स ने आरके-11 स्टार को 5 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके-11 स्टार 131 रन पर ऑल आउट हो गई। हेमंत रावत ने 58 रन की पारी खेली। नोएडा ब्लास्टर्स से विकास यादव ने 3 और सचिन ने 2 विकेट हासिल किए। नोएडा ब्लास्टर्स ने 5 विकेट पर 132 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जस्सी ने 61 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आरके-11 स्टार से जग्गू ने 3 विकेट लिए।