फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अथॉरिटी बोर्ड की मीटिंग 12 फरवरी को

Fri, 10 Jan 2014 04:17 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 12 फरवरी को होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2014-15 के बजट को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल ने बताया कि 12 फरवरी को बैठक कर आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को मंजूरी दी जाएगी।

दरअसल, फरवरी में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने की संभावना है। अधिसूचना के बाद बजट पास नहीं किया जा सकेगा, जिससे विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने अधिसूचना लागू होने से पहले ही बजट को मंजूरी दिलाने का निर्णय लिया है। बोर्ड बैठक में वर्ष 2013-14 के रिवाइज बजट को भी मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में प्रस्तावित कई अन्य परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे भी बैठक का एजेंडा होंगे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं वाले प्रोजेक्ट भी इनमें शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए प्राधिकरण ने 10017 करोड़ रुपये का बजट पास किया था, जिसमें से विकास परियोजनाओं के लिए तय 4215 करोड़ रुपये का खर्च भी शामिल है। प्राधिकरण ने 2012-13 में करीब 7000 हजार करोड़ का बजट तय किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें