शासन स्तर पर दो उद्यमियों के एमओयू पहले ही साइन हो चुके हैं। इसमें एसटीएस यूटीलिटिज प्राइवेट लिमिटेड और राणा प्रताप सिंह ग्लोबल इटीसीएस की ओर से शासन स्तर पर नोएडा में इकाई स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया गया है।
लैंड बैंक बनाने में लगा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में औद्योगिक क्षेत्रों में लैंड बैंक के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे सेक्टर हैं, जहां उद्योगों की स्थापना की संभावना तलाशी जा रही है। हालांकि प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-158 में उद्योगों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बात स्वीकारी जा चुकी है। बावजूद इसके शहर में अभी भी कुछ ऐसे सेक्टर हैं, जहां औद्योगिक प्लॉट मिल सकता है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से सर्वे भी कराया जा रहा है।
यह होती है ग्राउंड बेक्रिंग सेरेमनी
प्रदेश स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। यहां औद्योगिक निवेश के लिए कंपनियों व उद्यमियों को आमंत्रित किया जाता है। इनकी ओर से शासन से एक तय राशि के निवेश की संभावनाओं की बात बताई जाती है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर एजेंसियों की ओर से निवेश के प्रयास कराए जाते हैं। शासन की ओर से ऐसे निवेशकों को राहत देने और इनका काम आसान करने के उपाय भी किए जाते हैं।