फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: 15 जून तक यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अक्तूबर में यात्री उड़ानें शुरू

Mon, 29 Apr 2024 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा मनोज कुमार शर्मा, जेवर

सार

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अक्तूबर में यात्री उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इससे पहले हवाई अड्डे की प्रमुख शहरों से सीधे कनेक्टिविटी के लिए सड़क मार्गों से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर में तैयार हो रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 15 जून तक यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा जबकि हवाई अड्डे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के लिए अभी इंतजार करना होगा। दोनों को जोड़ने वाले 31 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम हरियाणा सीमा में शुरू तक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अक्तूबर में यात्री उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इससे पहले हवाई अड्डे की प्रमुख शहरों से सीधे कनेक्टिविटी के लिए सड़क मार्गों से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। 15 जून तक यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बनाकर इसे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा। जिससे दिल्ली और आगरा जैसे शहरों से एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। 
 निर्माणकर्ता कंपनी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले इस हिस्से का 80 प्रतिशत काम हो चुका है बाकी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए हरियाणा के बल्लभगढ़ से एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कर रहा है। इसका 22 किमी का हिस्सा हरियाणा में और 9 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश की सीमा में तैयार होना है। हरियाणा वाले हिस्से में काम शुरू नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


राहत की बात है कि उत्तर प्रदेश की सीमा में किसानों से जमीन अधिग्रहण के बाद इस पर तेजी से काम चल रहा है। यह रास्ते में पड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजरेगा। यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी देने के लिए यहां इंटरचेंज भी बनाया जा रहा है। करीब 2114 करोड़ की लागत से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था।

एंट्री प्वाइंट और कट की मांग पर अटका है काम
ग्रीनफील्ड एक्सप्रसेवे का निर्माण कर रही कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी लिंक से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस के इंट्री प्वाइंट व मोहना पर कट की मांग व कुछ अन्य मांगो को लेकर किसान विरोध पर अड़े हुए हैं। साथ ही यमुना पर पुल निर्माण में हरियाणा की तरफ से काम शुरू न होने के चलते परेशानियां आ रही है।

सरकार ने लगभग 400 करोड़ खर्च कर हुए जेवर के किसानों से जमीन का अधिग्रहण कर छह लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे के ऊपर बनने वाले ओवरब्रिज और इंटरचेंज पर पिलर लगाने का काम पूरा कर गार्डर रखे जा रहे हैं। जल्द काम पूरा करते हुए दिल्ली व आगरा से कनेक्टिविटी शुरू करा दी जाएगी।  
विज्ञापन

- अभय कुमार सिंह उपजिलाधिकारी, जेवर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें