फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida International Airport: महंगे टिकट का मुद्दा उठा तो इंडिगो-अकासा ने कम किया नोएडा से किराया, कुछ राहत

Wed, 13 May 2026 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कई शहरों के टिकट का किराया सोमवार को जो दिख रहा था मंगलवार को उनमें ऑनलाइन कमी दिखाई दी। 
 
विज्ञापन
Noida International Airport - फोटो : X @AwasthiAwanishK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट का किराया महंगा होने का चर्चा के बीच इंडिगो और अकासा एयर ने टिकट का दाम घटा दिया। कई शहरों के टिकट का किराया सोमवार को जो दिख रहा था मंगलवार को उनमें ऑनलाइन कमी दिखाई दी। 

विज्ञापन


जैसे कि इंडिगो ने पहले नोएडा से लखनऊ का किराया 4,981 रुपये रखा था जो अब 3,394 रुपये दिख रहा है। इतना ही किराया आईजीआई एयरपोर्ट से भी दिख रहा है। बंगलुरू के लिए अकासा एयर की सोमवार को 8532 रुपये में हो रही टिकट बुकिंग मंगलवार को घटकर 6500 रुपये हो गई। नोएडा हवाई अड्डे के शुरू होने पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आशा थी कि उनको सस्ते किराये में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
 
हालांकि, पहले इंडिगो और बाद में अकासा ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सएन) ने अपना शेड्यूल जारी किया तो उनमें बेंगलुरू, लखनऊ, मुंबई, जम्मू आदि शहरों के किराए में आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली की तुलना में महंगा किराया था। कंपनियों के इस कदम से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह चर्चा का विषय बन गया। 
विज्ञापन


घरेलू यात्रियों को चुकानी होगी 490 रुपये यूजर डेवलपमेंट फीस
हवाई अड्डा शुल्क नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 980 रुपये यूजर डेवलपमेंट फी (यूडीएफ) तय किया है। 

यह यूडीएफ 2026-27 की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है। एईआरए ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आगमन करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए यह शुल्क 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये होगा। यहां से 15 जून से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा।

एईआरए ने कहा, प्रस्थान करने वाले ह घरेलू यात्री के लिए यूडीएफ 490 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है, जबकि हवाई अड्डा संचालक ने 653 रुपये प्रस्तावित किया था। वहीं, प्रस्थान करने वाले प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय यात्री के लिए यूडीएफ 980 रुपये है, जो ऑपरेटर द्वारा मांगे गए 1200 रुपये से कम है। ये दरें अगस्त, 2025 में जारी किए गए  अस्थायी टैरिफ आदेश में निर्धारित दरों के समान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें