फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida International Airport: पहली यात्रा के लिए किराये ने भरी उड़ान, डायनामिक प्राइसिंग से टिकट 30% तक महंगी

Sat, 09 May 2026 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पहले ही दिन यात्रा का अनुभव लेने के लिए स्थानीय लोग टिकट बुक करा रहे हैं। डायनामिक प्राइसिंग की वजह से बीते 24 घंटे में नोएडा से लखनऊ और बंगलूरू की टिकटों की कीमत करीब 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। 
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : X/@myogiadityanath
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू होते ही हवाई यात्रा का क्रेज लोगों में दिख रहा है। पहले ही दिन यात्रा का अनुभव लेने के लिए स्थानीय लोग टिकट बुक करा रहे हैं। डायनामिक प्राइसिंग की वजह से बीते 24 घंटे में नोएडा से लखनऊ और बंगलूरू की टिकटों की कीमत करीब 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली एयरबस-320 विमान मेें करीब 78 सीटें हैं। इनमें से आधी से ज्यादा बुक हो चुकी हैं। रिटर्न फ्लाइट में भी बुकिंग की स्थिति कुछ ऐसी है। टिकट बुकिंग शुरू होने वक्त नोएडा से लखनऊ का किराया करीब 5000 रुपये था। शुक्रवार शाम इसकी कीमत 6500 रुपये के ऊपर पहुंच गई। इसी तरह बंगलूरू की टिकट भी पिछले दिन की तुलना में महंगी हुई है। 

16 जून से शुरू होंगी एयर अकासा की उड़ानें 
नोएडा हवाई अड्डे से एयर अकासा 16 जून से उड़ानें शुरू कर देगी। विमानन कंपनी सोमवार तक फ्लाइट शेड्यूल जारी कर सकती है। शेड्यूल जारी करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन (एनआईए) के साथ अनुबंध के अनुसार इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस कॉमर्शियल उड़ानों के संचालन की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंडिगो ने 15 जून से कॉमर्शियल फ्लाइटों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी थी।  अकासा मुंबई, बंगलूरू, जम्मू, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, चंडीगढ़, अमृतसर आदि प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें