फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना की रैंडम रैपिड जांच शुरू, डीएनडी पर तैनात हुई टीम

Wed, 18 Nov 2020 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
दिल्ली नोएडा बॉर्डर: कोरोना की दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर जांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संंक्रमण को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी है। पांच एंट्री प्वाइंट और 11 मेट्रो स्टेशनों पर जांच चल रही है। यहां रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट 8-10 मिनट में दी जा रही है।
विज्ञापन


नोएडा प्रशासन द्वारा डीएनडी फ्लाईओवर, चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा जा रहे लोगों की रैंडम रैपिड टेस्टिंग की जा रही है। नोएडा सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया, अभी से लेकर शाम तक रैंडम रैपिड टेस्टिंग की जाएगी। नोएडा में बाहर से संक्रमण तो नहीं आ रहा ये चेक करने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं।

डीएम के निर्देश पर नोएडा दिल्ली सीमा पर रैंडम जांच हो रही है। डीएम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई हो। सीएमओ ने बताया है कि गुरुवार को अशोक नगर में रैंडम टेस्टिंग होगी। उन्होंने बताया कि जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी वो अगर दिल्ली का है तो उसे दिल्ली आइसोलेशन के लिए भेजा जाएगा और अगर वह नोएडा का है तो उसे नोएडा में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें