फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा व्यक्ति, पुलिस-अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर, तलाश जारी

Thu, 08 Oct 2026 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आदमी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
बचाने की कोशिश... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में गिर गया है। पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आदमी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें डायल 112 से सूचना मिली कि थाना 39 के इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में कूद गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हमने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

पता चला है कि वह व्यक्ति 29 साल का रवि है। पारिवारिक कलह के कारण वह अपनी मर्जी से नाले में कूदा था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है। अभी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें स्थानीय पुलिस की मदद से खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। हमारा मुख्य ध्यान अभी खोज और बचाव अभियान पर है और हम इसके लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें