अभिजीत बनर्जी 1983 में ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रहते थे। शनिवार को अभिजीत बनर्जी ब्रह्मपुत्र हॉस्टल पहुंचे और लॉन में छात्रों संग टेनिस भी खेला। इस दौरान वे कुछ शिक्षकों से भी मिले।
सोमवार या मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार या मंगलवार को अभिजीत बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार आधी रात के बाद वे भारत पहुंचे और सीधे गुरुग्राम अपने भाई के घर चले गए। शनिवार को सुबह जेएनयू और उसके बाद सीधे घर। इसके बाद शाम को अपने एनजीओ (जीपीएएल फाउंडेशन) पर बैठक ली। रविवार को वे परिवार के साथ बिताएंगे। दिल्ली में सोमवार को उनकी लिखी पुस्तक गुड इॅकोनोमिक्स फॉर हार्ड टाइम्स बेटर आंसर टू ऑवर बिगेस्ट प्रॉब्लम का विमोचन होगा। इसकी टेलीकॉस्ट का अधिकार एनडीटीवी को दिया गया है। इससे मिलने वाला पैसा उनके एनजीओ के ट्रस्ट को जाएगा। अभिजीत दिल्ली में किसी भी व्यक्ति से नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने भारत आने से पहले ही सारा शेड्यूल फिक्स कर रखा है। मंगलवार को वे अपनी मां से मिलने कोलकाता जाएंगे।