फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जसोला नाले में डूबे मिथुन का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों और स्थानीय लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जसोला में शनिवार दोपहर पतंग पकड़ने के दौरान नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का दूसरे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। उसकी तलाश में एनडीआरएफ, दमकल, डीडीएमए समेत कई एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इससे नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि नाले में तेज बहाव और घनी झाड़ियों के बावजूद तलाश प्रभावी तरीके से नहीं की जा रही है। उनका कहना था कि संबंधित एजेंसियां नाले में उतरकर तलाशी लेने के बजाय लकड़ी के सहारे पानी में जांच कर रही हैं। समय रहते गंभीरता से तलाश की जाती तो मिथुन का पता चल सकता था। लोगों ने प्रशासन से आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त संसाधनों के साथ अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एनडीआरएफ के मुताबिक, नाले में पानी का बहाव काफी तेज है। इसके अलावा आसपास घनी झाड़ियां होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।

बेटे की तलाश में खुद नाले में उतर गया पिता
सर्च ऑपरेशन के बावजूद जब बेटे का कोई पता नहीं चला तो उसके पिता अवधेश खुद नाले में उतर गए। गंदे और तेज बहाव वाले पानी के बीच वह अपने बेटे को तलाशते रहे। परिजनों का कहना है कि मिथुन के मिलने तक तलाशी अभियान बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें