निजामुद्दीन इलाके से जांच के लिए जाते लोग(फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
कोरोना को लेकर जब पूरे देश में लॉकडाउन था उस समय निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में सोशल डिस्टेंसिंग(सामाजिक दूरी) की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। यहां पर लोग समूह में बैठकर तकरीरें कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस के हवाले से मरकज के अंदर का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो 26 मार्च की शाम का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि 24 मार्च की शाम मरकज में काफी लोग बैठे हुए थे। ये लोग समूह में बैठकर तकरीरें कर रहे थे। ऐसा का जमाती सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे थे।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस वीडियो को जब्त कर लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें निजामुद्दीन थानाध्यक्ष मुकेश वालिया तब्लीगी मरकज जमात के प्रबंधन के लोगों के साथ बैठे हुए हैं।
थानाध्यक्ष उनको चेतावती देते हुए कह रहे है कि मरकज में भीड़ न लगाए और सामाजिक दूरी का पाल न करें। लोगों को तुरंत यहां से भेजा जाए। अगर बात नहीं सुनी तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मरकज के अंदर कुल 2361 लोग मौजूद थे।