दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में डाली गई राशि को रिफंड नहीं कराया जा सकता। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ये फैसला लेते हुए 1 अप्रैल 2017 से इसे लागू कर दिया है। यह शर्त नए कार्ड के साथ-साथ पुराने कार्ड पर भी लागू होगी।
अब अगर आपके मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में कोई भी राशि है तो उसे यात्रा करके ही खर्च करना पड़ेगा उसे वापस नहीं लिया जा सकता। साथ ही साथ डीएमआरसी ने रिचार्ज राशि की अधिकतम सीमा भी बढ़ा दी है जो अब 2 हजार तक हो गई है।
हालांकि अब भी जिन लोगों के पास स्मार्ट कार्ड है और वो अपनी राशि वापस लेना चाहते हैं तो उनके पास 31 मार्च तक का समय है। गौरतलब है कि जहां पूरी राशि रिफंड करने का प्रावधान नहीं है वहीं सिक्योरिटी राशि को रिफंड करने की सुविधा आगे भी बनी रहेगी।