हाईप्रोफाइल सुनंदा पुष्कर की रहस्मय मौत के मामले में अमेरिका की एफबीआई लैब ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी दी है।
एफबीआई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सुनंदा की मौत पोलोनियम या किसी रेडियोएक्टिव तत्व यानि जहर से नहीं हुई है। मालूम हो कि एम्स ने सुनंदा पुष्कर के विसरा को जांच के लिए अमेरिका भेजा था क्योंकि, भारतीय लैब ऐसे किसी जहर की जांच करने में असर्थ है।
17 जनवरी 2014 को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा का शव दिल्ली के होटल लीला पैलेस में पाया गया था। दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल सुनंदा के मौत की जांच कर रहा है।
असल में सुनंदा पुष्कर की रहस्मय मौत के बाद लंबे समय तक इसे आत्महत्या माना जाता रहा लेकिन, इसी साल दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि सुनंदा की हत्या जहर देकर की गई है। पुलिस अनजान व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।