परिवाहन विभाग की 210 टीमें दिल्ली में तैनात
परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष अभियान के लिए कुल 210 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें ट्रैफिक पुलिस की 126 टीमें और ट्रांसपोर्ट विभाग की 84 टीमें शामिल हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एलान किया था कि वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। यह नियम गुरुवार से लागू हो गया है।
एलान के बाद 17 दिसंबर को 31,197 पीयूसी सर्टिफिकेट जारी
इस एलान के बाद दिल्ली में प्रदूषण अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट जारी होने की संख्या में तेज इजाफा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 17 दिसंबर को 31,197 पीयूसी सर्टिफिकेट जारी किए गए, जबकि 16 दिसंबर को यह संख्या 17,732 थी। यानी 24 घंटे में 13,465 सर्टिफिकेट ज्यादा जारी हुए, जो 75.9 फीसदी की बढ़ोतरी है।
दिल्ली में शुक्रवार को भी हवा रही बेहद खराब
हर सर्दी में दिल्ली का प्रदूषण बढ़ जाता है। ज्यादातर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर 'खराब' श्रेणी में रहता है और कई बार 400 से पार होकर 'गंभीर' हो जाता है, जिससे स्वस्थ लोगों को भी दिक्कत होती है। शुक्रवार को दिल्ली की हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में रही।