दिल्ली-लाहौर बस सेवा को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है। इस बारे में अभी किसी भी तरह की चर्चा भी नहीं हो रही है। दरअसल, दिल्ली-लाहौर बस सेवा को अगस्त 2020 में स्थगित कर दिया गया था। सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब से यह जानकारी सामने आई है।
दिल्ली सरकार के तहत आने वाले डीटीसी ने आठ अगस्त को एक आरटीआई के जवाब में यह बात कही थी। डीटीसी की ओर से कहा गया कि विदेश मंत्रालय ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा फिर से शुरू करने के लिए दिल्ली परिवहन निगम के साथ कोई चर्चा नहीं की है। डीटीसी ने यह भी कहा कि बस सेवा स्थगित किए जाने के बाद निजी बस परिचालकों को कोई भुगतान भी नहीं किया गया है।