फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Stampede : प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज पर बिना वजह खड़े रहने की इजाजत नहीं, पुलिस का फैसला

Wed, 19 Feb 2025 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला किया है। इसके अलावा स्टेशन पर सुरक्षा के कई उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेश पर भगदड़। File - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज पर बिना वजह लोगों को खड़े होने की इजाजत नहीं होगी। पुलिस ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला किया है। इसके अलावा स्टेशन पर सुरक्षा के कई उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन


आपात स्थिति से निपटने के लिए सोमवार रात रेलवे व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि निर्धारित ट्रेनों के प्रस्थान से बहुत पहले पहुंचने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन के बाहर ही रोक दिया जाए।

यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर सभी प्रवेश व निकास वाले रास्तों पर यात्रियों के टिकटों की जांच की जाएगी। प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेनें केवल प्लेटफार्म संख्या 16 से ही रवाना होंगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म 16 पर जाने के लिए किसी भी फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने की आवश्यकता नहीं है। वहां भूतल से पहुंचा जा सकता है। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी।

अक्सर देखा जाता है कि कई यात्री बिना किसी वैध वजह से फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्म पर मौजूद रहते हैं। ऐसे लोगों को यहां घूमने की इजाजत नहीं होगी। रेलवे की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के बाहर अस्थायी पंडाल लगाकर प्रतीक्षालय बनाया गया है।

रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली के कई स्टेशनों से पुलिसकर्मियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है। पुलिस सभी प्लेटफार्मों पर पैदल गश्त कर रही है। किसी को बेवजह स्टेशन पर रुकने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें