फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिवंगत निगमकर्मियों के आश्रितों को अब नौकरी में देरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने निगमायुक्त से मांगी लंबित मामलों की चरणवार रिपोर्ट
विज्ञापन

अनुबंध पर काम कर चुके दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित भी होंगे दायरे में

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिवंगत निगम कर्मचारियों के आश्रितों की लंबित अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर दिल्ली नगर निगम में अब तेजी लाने की तैयारी है। महापौर प्रवेश वाही ने विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की व्यक्तिगत समीक्षा करने और उन्हें जल्द निपटाने के लिए निगमायुक्त को निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक मामले की चरणवार स्थिति और अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट भी महापौर कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।

महापौर ने कहा कि पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं, इंजीनियरिंग, उद्यान, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति के मामले अलग-अलग स्तरों पर लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों से अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी रोकने और पात्र परिवारों को समय पर रोजगार व सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंधकर्मियों के परिवार भी दायरे में
महापौर के निर्देश में अनुबंध पर कार्यरत रहे दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों के मामले भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी के इंतजार में परिवारों को आर्थिक, मानसिक और भावनात्मक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसलिए पात्र मामलों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निस्तारण जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें