फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के शौकीनों को बड़ा झटका: दिल्ली में बंद रहेंगे चार दिन मयखाने; बार-होटल-रेस्तरां में भी नहीं जाएगी परोसी

Tue, 21 Jan 2025 10:53 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election: दिल्ली आबकारी आयुक्त द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना में मतदान के दिन और मतगणना के दिन विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत ड्राई डे घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बंद रहेंगे शराब के ठेके - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने राजधानी में 3 से 5 फरवरी तक मतदान के दिन और 8 फरवरी को परिणाम घोषित होने तक शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

ड्राई डे घोषित
दिल्ली आबकारी आयुक्त द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना में मतदान के दिन और मतगणना के दिन विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत ड्राई डे घोषित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि ड्राई डे के दौरान शराब की दुकानों, होटलों, रेस्तरां, क्लबों और शराब बेचने या परोसने वाले प्रतिष्ठानों को किसी को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली के 150 बॉर्डर सील
दिल्ली विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सभी 150 बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इन 150 बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने 162 जगहों पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी की स्थिति में अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस 24 घंटे तैनात रहती हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हर वाहन को चेकिंग करने के बाद के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिल रही है अनुमति
दिल्ली पुलिस इलेक्शन सेल के अनुसार राजनीतिक पार्टियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रैली व जनसभा आदि की अनुमति मिलेगी। इलेक्शन सेल के अनुसर रैली या किसी तरह के कार्यक्रम के लिए 24 घंटे पहले अनुमति लेना आवश्यक है। अगर कोई राजनीतिक पार्टी बिना अनुमति के रैली आदि करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुनाव आयोग को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

13 एसीपी तैनात किए गए अनुमति के लिए
इलेक्शन सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रैली व जनसभा के लिए दिल्ली के सभी 11 रेवेन्यू जिलों में दिल्ली पुलिस के 11 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के दो एसीपी चुनाव आयोग में तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी एसीपी की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें