नोएडा में खाद्य पदार्थों से जुड़े कारोबारियों को नियमों के तहत अंतिम दिन बुधवार तक 1300 कारोबारियों ने खाद्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया।
इनकी फाइल शासन को भेजी जा रही है। वहीं, रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए खाद्य विभाग मुहिम चला रहा है।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑफ अथॉरिटी इंडिया के तहत खाद्य उत्पादों से जुड़े कारोबारियों को खाद्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सितंबर में शुरू की गई। इसकी अंतिम तिथि चार फरवरी थी।
रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कारोबारियों के कागजों की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिसके बाद इनको सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
खाद्य विभाग की ओर से टीमें भी गठित की गई हैं, जो जनपद में खाद्य कारोबारियों के यहां जांच करेंगी। रजिस्ट्रेशन न होने पर विभाग सख्ती से पेश आया जाएगा। कारोबारियों का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।