Mahakumbh 2025 : संगम नोज पर भगदड़ के बाद बिखरे कपड़े और जूते चप्पल।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज के संगम नोज पर हुई भगदड़ मामले में देखा गया था कि कई लोग स्नान करने के बाद उसी संगम नोज पर ठहर गए और सुबह होने के इंतजार में आराम।करने लगे थे, वहीं दूसरी ओर मौनी अमावस्या की भीड़ बढ़ती जा रही थी, दबाव भी बढ़ रहा था, जिससे कई लोग जो आराम कर रहे थे उनके ऊपर भी लोग चढ़ गए थे, उनमें से कई की।मौत भी हो गई थी। बावजूद प्रशासन ने सबक नहीं लिया, स्टेशन पर भीड़ बढ़ती जा रही थी, लेकिन प्लेटफॉर्म पर आराम करने वाले लोग तब भी बिना डरे वही डटे थे। लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया, उसके पहले भीड़ को काबू करने में ही प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे थे।