फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से नया नियम लागू: हनुमान मंदिर में प्रसाद नहीं चढ़ा सकेंगे भक्त, तिरुपति लड्डू विवाद के बाद बड़ा फैसला

Wed, 02 Oct 2024 04:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के संजय नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर के हनुमान जी मंदिर टेंपल सेवा ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि प्रथम नवरात्रि से हनुमान मंदिर में स्थापित सभी दीप प्रतिमाओं पर बाजार में बने हुए किसी भी तरह का प्रसाद का भोग नहीं लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रसाद (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपति मंदिर के प्रसाद लड्डुओं में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने के आरोप लगे थे। इसके बाद अब गाजियाबाद के संजय नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर के हनुमान जी मंदिर टेंपल सेवा ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि प्रथम नवरात्रि से हनुमान मंदिर में स्थापित सभी दीप प्रतिमाओं पर बाजार में बने हुए किसी भी तरह का प्रसाद का भोग नहीं लगाया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर के गेट पर एक बैनर लगाया गया है। इसमें लिखा है, 'मंदिरों व बाजार में बने प्रसाद पदार्थों में निरंतर मिलावट की शिकायत मिलने पर अब हनुमान मंदिर संजय नगर में प्रथम नवरात्रे से बाजार से बनी हुई किसी भी वस्तु का भोग नहीं लगाया जाएगा। भोग लगाने के लिए केवल फल, नारियल, मिश्री, ड्राई फ्रूट, गुड़, चना व घर से बना हुआ प्रसाद ही लाकर देव प्रतिमाओं भोग लगायें। पाप का भागी बनने से बचें, हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें