फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No PUC-No Fuel: प्रदूषण के खिलाफ रेखा सरकार का सख्त एक्शन, अब बिना पीयूसी नहीं मिलेगा दिल्ली में ईंधन

Wed, 22 Apr 2026 06:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली में बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को अब ईंधन नहीं मिलेगा। यह निर्णय प्रदूषण नियंत्रण के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त निर्णय लिया है। दिल्ली में अब बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सभी पेट्रोल पंपों और एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर बुधवार को लिखा, अब बिना वैध ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को दिल्ली के फ्यूल स्टेशंस पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी जैसे ईंधन उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।
 

वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता है और हमारी सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें