फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पर एफआईआर नहीं, मिलेगा कनेक्शन

Fri, 21 Dec 2018 03:26 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अब एक किलोवाट तक की बिजली चोरी पकड़ी जाने पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई जाएगी। बल्कि एक किलोवाट का कनेक्शन दिया जाएगा। जिससे गरीब उपभोक्ताओं का घर रोशन किया जा सके। अभी तक यह योजना 31 दिसंबर तक थी लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी करा दी है। 31 जनवरी के बाद चोरी पकड़े जाने पर संबंधित पक्ष पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री की ओर से पावर कारपोरेशन को निर्देश जारी किए गए हैं कि एक किलोवाट तक जो भी लोग अपने घर में बिजली करते हुए पाए जाए। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न की जाए। बल्कि उनको एक किलोवाट का कनेक्शन दे दिया जाए। निगम की ओर से ऐसे सभी उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी गई थी। मगर अब ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर सौभाग्य योजना के तहत 31 जनवरी तक एक किलोवाट का कनेक्शन निशुल्क दिया जाएगा। 

 कॉरपोरेशन ने कटिया हटाओ संयोजन पाओ नाम से योजना को शुरू किया है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लागू किया गया है। मुख्य अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि इसके लिए 40 मीटर से अधिक दूरी न हो और झुग्गी-झोपड़ियों में केवल प्रीपेड मीटर दिए जाएंगे। ऐसे किसी व्यक्ति पर विद्युत निगम का बकाया नहीं होना चाहिए और संपत्ति पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उसके बाद ही यह कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


जनवरी में होगा पीवीसी केबल लगाने का काम
नोएडा। विद्युत निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में पीवीसी केबल लगाने का काम जनवरी में किया जाएगा। इसकी तिथि अब 15 दिन बढ़ गई है। पहले यह दिसंबर में लगाए जाने थे मगर टेंडर के चक्कर में देरी हो गई और अब जनवरी के प्रथम या दूसरे सप्ताह से ही काम शुरू हो सकेगा। इसके बाद गांवों में लोग कटिया नहीं डाल पाएंगे और शहर की तरह बिजली का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी मुख्य अभियांता एसके वर्मा ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें