दिल्ली में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को तकनीकी मरम्मत कार्य की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बादली की सरदार कॉलोनी में 11:30 से 3:30, शाहाबाद डेयरी में 10:30 से 4:30, समयपुर में 10:30 से 1, लाडपुर और जौंति गांव में 11 से 2, जैन नगर और राजीव नगर में 11 से 1, कमला नगर में 10:30 से 12:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी।।
रमेश नगर में 10 से 1, पूठकलां में 11 से 2, अलीपुर में 10:30 से 5:30 और शालीमार बाग के कुछ इलाकों में 12:30 से 3 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।