फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटों से शहर में ‘ब्लैकआउट’, अफसर बेफिक्र

Sat, 15 Feb 2014 07:50 PM IST
शैली खुल्लर/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में निर्बाध बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता शिकायतों को सुनने के बिजली निगम के दावों की पोल खुल गई है। रात में हुई तेज बारिश से पूरे शहर का बिजली नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


परेशान शहरवासियों ने जब बिजली अधिकारियों को फोन किया, तो अधिकारियों ने फोन उठाने का कष्ट तक नहीं किया, जबकि उन्हें फोन का सरकारी खर्च मिलता है। उनके फोन स्विचऑफ थे या फिर उठाए नहीं गए। कई क्षेत्रों में पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं थी, लेकिन निचले कर्मचारियों ने लेकर एसई तक से जनता को कोई राहत नहीं मिली।

बारिश के कारण 70 फीडरों में खराबी आ गई। जिस कारण अधिकांश क्षेत्रों में 36 घंटे बिजली कटौती हुई। लोगों के घरों के इनवर्टर बैठ गए, मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। दो-दो दिन से लोग नहाए नहीं। क्योंकि बिजली न होने के कारण पानी नहीं आ रहा है। कॅमर्शियल क्षेत्रों में दिन भर जेनरेटर दनदना रहे हैं। कम वोल्टेज के कारण कई लोगों के घरों के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से पावर सप्लायर सब स्टेशन सेक्टर-37, हैदराबाद, पल्ला, झाड़सैंतली, छायंसा, बदरौला, भूपानी में खराबी आ गई है। जिस कारण इन सभी सब स्टेशनों से फीडरों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा कई औद्योगिक क्षेत्रों के फीडर भी बंद रहे।

क्षेत्र जिनमें बंद की गई बिजली आपूर्ति:
-छायंसा, नरियाला, अटाली, मोहना, जलाका, शेखपुर, खादर, मौजपुर, हीरापुर, जसाना, नचौली, माहातपुर, आदर्श नगर, अशोका एन्कलेव, नया गांव, बाजरी, सुरूरपुर, कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गौच्छी, सेक्टर-14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 55, सीकरी, तिगांव, कुराली, मंझावली, नीमका, दयालपुर, पल्ला, पांच नंबर, एक-दो नंबर, नीलम, मुजेसर, नेहरू ग्राउंड, खेड़ी कलां एवं चावला कॉलोनी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें