फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मामले में रिपब्लिक टीवी पर अंतरिम रोक नहीं - हाईकोर्ट  

Fri, 08 Sep 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sdf
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट ने शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में किसी भी खबर या बहस के हवाले से टीवी पत्रकार अरनब गोस्वामी और उनके न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में शशि थरूर ने अपनी पत्नी की मौत मामले में रिपब्लिक टीवी द्वारा प्रसारित खबरों पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई थी। न्यायाधीश मनमोहन ने गोस्वामी और चैनल को नोटिस जारी किया और थरूर की याचिका के संबंध में जवाब मांगा कि उनके चैनल द्वारा हाई कोर्ट की कार्यवाही की कथित तौर पर गलत रिपोर्टिंग की गई।

इसके साथ ही अदालत ने कहा कि मामले को विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता है और इसके बाद ही, उस पर एक विस्तृत आदेश पारित किया जा सकता है।
विज्ञापन

टीवी के संपादकीय की नीति तय करना अदालत का काम नहीं

demo pic
अदालत द्वारा यह भी कहा कि गया शशि थरूर द्वारा अरनब गोस्वामी और उनके चैनल के खिलाफ लगाई गई याचिका के संबंध में ऐसा काई कानून नहीं बताया गया जिसके आधार पर किसी तरह की रोक लगाई जा सके।

अदालत ने कहा कि किसी भी अखबार या टीवी के संपादकीय की नीति तय करना अदालत का काम नहीं है। वहीं इस मामले में अदालत ने निर्देश जारी करते हुए अरनब गोस्वामी से थरूर द्वारा दायर किए गए हलफनामे के संबंध में प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए कहा।

बता दें कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत साउथ दिल्ली स्थित एक पांच सितारा होटल में 17 जनवरी 2014 की रात में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें