फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनम की पत्नी से मारपीट नहीं हुई': CJP के दावे को दिल्ली पुलिस ने सिरे से नकारा, जारी किया फैक्ट चेक

Mon, 20 Jul 2026 05:41 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने 'X' पर एक फैक्ट-चेक जारी कर इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया। पुलिस ने कहा कि वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे पूरी तरह से असत्य और गलत हैं। 
विज्ञापन
संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन दावों को पूरी तरह से खारिज और असत्य बताया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि 'संसद मार्च' विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो से मारपीट की और 12 साल की बच्ची समेत 40-50 प्रदर्शनकारियों को घायल कर दिया। पुलिस ने आम जनता से ऐसी भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की है।

विज्ञापन

सौरव दास ने किया था पोस्ट
यह स्पष्टीकरण सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर किए गए एक पोस्ट के बाद आया है। सौरव दास ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि दिल्ली पुलिस द्वारा गीतांजलि जी के बाल खींचे गए और उनसे मारपीट की गई। एक 12 साल की बच्ची का सिर फोड़ दिया गया। 40-50 अन्य लोगों के सिर फोड़े गए।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया फैक्ट-चेक
सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने 'X' पर एक फैक्ट-चेक जारी कर इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया। पुलिस ने कहा कि वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे पूरी तरह से असत्य और गलत हैं। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में किए जा रहे दावे सच नहीं हैं। कृपया झूठी या भ्रामक जानकारी न फैलाएं और न ही इसे आगे साझा करें।
विज्ञापन

पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ था प्रदर्शन
गौरतलब है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर सोमवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मध्य दिल्ली में एकत्र हुए थे और उन्होंने संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं और छात्रों के इस आंदोलन को सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बाद और अधिक समर्थन मिला था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें