फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पहले सेमीफाइनल में एनएमएफसी ईस्ट ने पेनल्टी शूटआउट में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली फुटबॉल के कप के पहले सेमीफाइनल में एनएमएफसी ईस्ट और कड़कड़डूमा गनर्स निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में एनएमएफसी ईस्ट ने जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।


मैच के 10वें मिनट में मोहम्मद अलीश ने गोल कर कड़कड़डूमा गनर्स को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में एनएमएफसी ईस्ट ने 20वें मिनट में स्टीव वर्गीज और 28वें मिनट में अभिषेक सांतरा के गोल की बदौलत 2-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी मिनट में अनस सिद्दीकी ने स्कोर 2-2 कर दिया और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा दिया। पेनल्टी शूटआउट में एनएमएफसी ईस्ट की ओर से आयुष बमरारा, आसिक और स्टीव वर्गीज ने अपने प्रयास सफलतापूर्वक गोल में बदले। वहीं कड़कड़डूमा गनर्स की ओर से आदर्श ने गोल किया, लेकिन मोहम्मद अलीश का प्रयास असफल रहा। इस जीत के साथ एनएमएफसी ईस्ट ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अनस सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें