फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीपी का नोटिस मिलते ही गायब हो गए थे मो. साद, अब इन जगहों पर दबिश दे रही पुलिस

Wed, 01 Apr 2020 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोरोना महामारी फैलाने के आरोपी निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के आयोजकों के खिलाफ दर्ज मामले में जांच जोर-शोर से शुरू कर दी है। इसमें पता चला है कि मौलाना मो. साद 28 मार्च को ही गायब हो गए थे। 
विज्ञापन
maulana saad - फोटो : youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोरोना महामारी फैलाने के आरोपी निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के आयोजकों के खिलाफ दर्ज मामले में जांच जोर-शोर से शुरू कर दी है। इसमें पता चला है कि मौलाना मो. साद 28 मार्च को ही गायब हो गए थे। अपराध शाखा की टीमों ने कागजों को वेरीफाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। इसमें वादी निजामुद्दीन थाना प्रभारी मुकेश वालिया हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि मो. साद की तलाश दिल्ली के जाकिर नगर, जामिया नगर व शाहीन बाग और यूपी के मुजफ्फरनगर व कांधला में चल रही है। वह कांधला का ही रहने वाले हैं। निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में वह काफी समय से मौलाना हैं। 

बताया जा रहा है कि वह मरकज से 28 मार्च को गायब हो गया था। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में साद समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। बुधवार देर शाम तक इनमें से किसी को पकड़ा नहीं गया था। अपराध शाखा की टीम बुधवार को निजामुद्दीन थाने पहुंची और कागजों को वेरीफाई करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस ने 23 व 28 मार्च को मरकज के आयोजकों को नोटिस दिया था। 23 मार्च को आयोजकों को निजामुद्दीन थाने में बुलाकर सारी बातें बताई गई थीं। इसके बावजूद आयोजकों ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें