फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में जाना चाहते हैं तो आएं NIU

Wed, 05 Mar 2014 03:10 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में चल रहे रीलमोशन स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल-2014 के दूसरे दिन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


वर्कशॉप में स्क्रिप्ट राइटिंग सहित फिल्म निर्माण से जुड़ी तमाम विधाओं के बारे में बताया गया। वर्कशॉप में मुख्य रूप से भारत में स्क्रिप्ट राइटिंग का अंदाज और हॉलीवुड की फिल्मों की स्क्रिप्ट राइटिंग के बारे में बताया गया।

इस मौके पर फिल्म एक्सपर्ट प्रोफेसर बेनेट मैकलन ने कहा कि स्क्रिप्ट राइटिंग कहानियां और कविताएं लिखने से अलग होता है।

स्क्रिप्ट में लिखी हर बात का फिल्मांकन किया जाता है। इसमें लेखक को यह सोचकर लिखना पड़ता है कि उसके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं देखी जाएगी।

उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड कि फिल्मों पर व्याखान दिया। उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब में कहा कि बॉलीवुड में इमोशन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

एक फिल्म में कई चीजें होती हैं। एक सफल क्रिटिक हर चीज देखता है। सिनेमाट्रोग्राफी, कोरियोग्राफी, डायलॉग, एक्टिंग, स्टोरी और फिर होता है फिल्म का रिव्यू।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म फेस्टिवल में कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भाग लिया। इसमें शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म, एनिमेशन, मोबाइल फिक्शन एड फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इंडियन सिनेमा के सौ साल पूरे होने को समर्पित है। फेस्टिवल छह मार्च तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें