फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी ने किया स्याना गढ़ हाइवे का शिलान्यास, कहा- 15 अप्रैल से 54 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से मेरठ

Thu, 21 Feb 2019 06:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
nitin gadkari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं और बुलंदशहर-स्याना-गढ़ हाइवे का शिलान्यास किया दिया है। यहां उन्हें दोपहर 2.30 बजे पहुंचना था लेकिन इसमें घंटों की देरी हो गई। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 3530 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ किया। उनके इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हुआ। उनका भाषण मुख्यतः विकास पर केंद्रित रहा। गडकरी ने गंगा की स्वच्छता को लेकर कहा कि मार्च 2020 तक गंगा निर्मल होगी।

गडकरी बोले गंगा की 40 उप-नदियों को भी स्वच्छ करने का काम किया जा रहा है। सड़कों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सूरत बदल दी है। सांसद डॉक्टर भोला सिंह के बुलंदशहर में रिंग रोड बनाने की मांग पर नितिन गडकरी बोले राज्य सरकार जमीन अधिग्रहीत करे तो हम रोड बनाएंगे। 
विज्ञापन


15 अप्रैल से दिल्ली-मेरठ की दूरी मात्र 54 मिनट की रह जाएगी, जिसमें पहले चार घंटे लगते थे। प्रयागरज से काशी तक एयरबोट पर काम चल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि जातिवाद संप्रदायिकता के स्थान पर विकास की बात हो तभी देश आगे बढ़ेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम को छू रहा है।
विज्ञापन

दोनों हाइवे का निर्माण करीब 3450 करोड़ की लागत से किया जाएगा।  उन्होंने 1950 करोड़ की लागत से बनने वाले 65 किमी लंबे मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं मार्ग और करीब 1500 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 किमी लंबे बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग के चौड़ीकरण की योजना का शिलान्यास किया।

नगर के गंगानगर स्थित भाजपा कार्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सभा को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें