फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पर नितिन गडकरी ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंच से 650 वाट तक की क्षमता वाले ई-रिक्शा को मंजूरी देने की घोषणा की है। गडकरी ने कहा कि अब ई रिक्शा पर कोई भी लाइंसेस नहीं दिखाना पड़ेगा।
विज्ञापन


गडकरी ने यह भी कहा कि ई-रिक्शा चालक एक साथ चार सवारी ही बैठा सकते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रामलीला मैदान में गडकरी के इस ऐलान के बाद ई रिक्शा चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ई-रिक्‍शा वालों के अच्छे दिन आ गए!

ई-रिक्‍शा पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह सबकी समस्याओं का समाधान करने आए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली में ई रिक्‍शा पर रोक नहीं लगेगी।

गडकरी ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्घ है, चाहे वह हिंदू, मुसलमान, दलित जो भी हो।

गडकरी ने इसके लिए दीन दयाल ई रिक्‍शा योजना का भी शुभारंभ किया है। गडकरी ने कहा कि अब कहीं भी ई-रिक्शे बिना लाइसेंस के बेरोकटोक आ-जा सकते हैं। यही नहीं, अब ई-रिकशा पर 50 किलो सामान ले जाने की भी छूट होगी।

रामलीला मैदान में रैली

दिल्ली में ई-रिक्‍शा पर पाबंदी के खिलाफ मंगलवार को रामलीला मैदान में ई-रिक्शा चालकों की रैली जारी है। ई-रिक्‍शा चालकों की रैली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे हैं।

गडकरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हितों के लिए हर संभव मदद करेगी और इस मामले को जल्द सुलझाया जाएगा।

बता दें कि राजधानी में एक लाख से ज्यादा ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पिछले दिनों ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी होते ही दिल्ली परिवहन विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी। इसको लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर भी जारी है।
विज्ञापन

बीजेपी ने आयोजित की रैली!

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबी दूर करने के लिए प्रतिबद्घ है।

गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातों कास जिक्र करते हुए बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का भी गुणगान किया।

बताया जा रहा है कि ई-रिक्‍शा चालकों की ये रैली भाजपा की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें लोगों को राहत भरी खबर देने के लिए खुद केंद्रीय परिवहन मंत्री ने शिरकत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें