फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी की सड़कें होंगी चौड़ी, भेजा प्रस्ताव

Tue, 12 Jan 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी की मुख्य सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने सड़कों को चौड़ा करने की योजना बनाई है। निगम ने इस बाबत ब्यौरा तैयार कर राज्य सरकार के पास भेज दिया है।
विज्ञापन


इसमें सड़कों को चौड़ा करने के अलावा सर्विस रोड व ड्रेनेज लाइन बिछाने का प्रावधान भी रखा गया है। ताकि बारिश में मौसम में कहीं जलभराव की समस्या पैदा न हो सके। ये जानकारी  निगम एसई ने डीआर भाष्कर ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पिछले साल 120 करोड़ रुपये की घोषणा की थी।  इसी को लेकर ब्यौरा बना कर सरकार के पास भेज दिया है। सरकार से पैसा आते ही चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बनने से काफी हद तक शहरी क्षेत्र में बारिश के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। एनआईटी की मुख्य सड़कों पर नजर दौड़ाएं तो बीके और नीलम चौक सबसे व्यस्त चौक में से एक है।

इन दोनों चौक से कई सड़कें जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक की मांग पर इन सड़कों को चौड़ा करने के लिए 120 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

इसके बाद निगम ने इन सड़कों को चौड़ा करने के लिए सर्वे करने का काम शुरू कर दिया था। भास्कर ने बताया कि 120 करोड़ रुपये की लागत से बीके चौक से भगत सिंह चौक, नीलम चौक, बाटा से होते हुए हार्डवेयर व एक दो नंबर चौक से होते हुए बीके चौक तक की सड़क को चौड़ा करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन सुभी सड़कों को चौड़ा करके इनके दोनों तरफ  सर्विस रोड बनाने और ड्रेनेज लाइन बिछाने का भी का प्रावधान रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें