फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री और विदेश मंत्री को देंगे जेएनयू एल्यूमनाई अवार्ड, एग्जीक्यूटिव काउंसिल का फैसला

Wed, 12 Jun 2019 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण और सुब्रह्मण्यम जयशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर को जेएनयू के प्रतिष्ठित एल्यूमनाई अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जेएनयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अगस्त में होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह में इन दोनों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार के मुताबिक, बुधवार को हुई एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज और स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्ट्डीज से एमए और एमफिल की है। 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्ट्डीज से एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई की है। उनके शोध का विषय न्यूक्लियर डिप्लोमेसी था। प्रो. कुमार के मुताबिक, विश्वविद्यालय दोनों पूर्व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित अवार्ड देना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें