फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों ने टीवी पर देखा फैसला, मायूस हुए पर खाया खाना

Thu, 11 May 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न‌िर्भया के दोषी - फोटो : pti
विज्ञापन
निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट से फांसी की सजा पर मुहर लगने के बाद तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फैसला आने के बाद सभी जेलों में तैनात कर्मियों को दोषियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, इस कांड के एक दोषी ने पहले ही तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी, लिहाजा जेल-प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है।

दोपहर सवा दो बजे टेलीविजन के मार्फत दोषियों ने अपनी मौत की सजा का ऐलान देखा। जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया इसके बाद सभी कैदियों की सुरक्षा के लिए जेल वार्डर को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी इन कैदियों पर निगरानी रखी जा रही है। जेल संख्या दो में तीन कैदी और जेल संख्या चार में एक कैदी बंद है। जेल महानिदेशक के निर्देश पर जेल संख्या दो और चार के अधीक्षकों ने सुरक्षा के संबंध में एक बैठक कर जेल में तैनात कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का फैसला आएगा, उन्हें इस बात का अंदेशा पहले से ही था

nirbhaya - फोटो : pti
सूत्रों की मानें तो फैसला आने के बाद से चारों दोषियों के चेहरे पर उदासी तो दिखी है लेकिन इस तरह का फैसला आएगा, उन्हें इस बात का अंदेशा पहले से ही था।

क्योंकि निचली अदालत के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी फांसी की सजा बरकरार रखी थी। बताया जा रहा है कि दोषियों ने शुक्रवार की रात का खाना नहीं खाया, लेकिन तिहाड़ जेल-प्रशासन का कहना है कि उदास जरूर थे लेकिन खाना खाया।

तिहाड़ जेल महानिदेशक सुधीर यादव ने बताया कि जेल में ऐसे कैदी जिन्हें अदालत से फांसी की सजा मिल चुकी है उन पर विशेष निगरानी रखी जाती है। निचली अदालत और उच्च न्यायालय से फांसी मिल चुकी थी इसलिए इन पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्णय लिया गया है कि इन्हें जेल में अकेला नहीं रहने दिया जाए और इनके सेल में कैदियों की संख्या पहले की तुलना में कुछ बढ़ा दी जाए, ताकि ये अकेलापन महसूस न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें