निर्भया के दोषियों की फांसी तीसरी बार टल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अगले आदेश तक दोषियों की फांसी टाल दी है। दरअसल दोषी पवन की दया याचिका अभी राष्ट्रपति के पास लंबित होने के चलते अदालत ने फांसी टाल दी है। जानिए फैसला सुनाते वक्त अदालत ने क्या कहा...
फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि भले ही पीड़िता का पक्ष फांसी न टालने के लिए जोर दे रहा है लेकिन मुझे लगता है कि जब दोषी अपने रचयिता(भगवान) से मिले तो इस दुख या क्षोभ के साथ न मिले कि इस देश की अदालत ने उसके साथ सही नहीं किया और कानूनी विकल्प इस्तेमाल करने का फेयर चांस नहीं दिया।
इसलिए मुझे लगता है कि फांसी तब तक नहीं हो सकती, जब तक दया याचिका लंबित है। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि तीन मार्च को होने वाली दोषियों की फांसी को अगले आदेश तक रोक दिया जाए।
अदालत ने आगे कहा कि आदेश की यह कॉपी दोषियों को भी दी जाए। इसके साथ ही दोषियों के वकील, पीड़ित पक्ष के वकील और जेल प्रशासन को भी दी जाए।