फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केस : गैंगरेप के दोषियों ने अलग सेल की मांग की

Thu, 12 Jan 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
निर्भया गैंगरेप मामले में मौत की सजा पाए चार में से दो दोषियों ने तिहाड़ जेल में आम सेल से दूसरे सेल में शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि दूसरे कैदी उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कैदियों पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। तीस हजारी स्थित विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल ने पवन गुप्ता व अक्षय कुमार सिंह की अर्जी पर तिहाड़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। अर्जी पर सुनवाई 18 जनवरी को होगी। 


अर्जी में दोनों ने कहा है कि उन्हें 24 दिसंबर 2016 को आम सेल में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां पर दूसरे कैदी शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। दोनों ने इन कैदियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। अर्जी दायर करने वाले अधिवक्ता एपी सिंह ने आरोप लगाया है कि पवन व अक्षय को जान का खतरा है।
विज्ञापन


आशंका है कि दूसरे कैदी उन्हें नुकसान पहुंचा जा सकते हैं। साकेत जिला अदालत ने गैंगरेप व हत्या का दोषी ठहराते हुए पवन, अक्षय, विनय व मुकेश को 10 सितंबर 2013 को मौत की सजा सुनाई थी। मामले में अपील सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें