फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirbhaya Case: दोषियों के वकील को बार काउंसिल ने भेजा नोटिस, 25 लाख का लगाया था जुर्माना, ये है वजह

Sun, 19 Jan 2020 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

निर्भया मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं होने पर दोषियों के वकील एपी सिंह को दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने शनिवार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इस मामले में हाईकोर्ट ने वकील एपी सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

विज्ञापन


दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष केसी मित्तल ने कहा कि शुक्रवार की बैठक में निर्भया मामले में हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर वकील एपी सिंह को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है।

नोटिस में जवाब मांगा गया है कि निर्भया केस से जुड़ी सुनवाई के दौरान वे कोर्ट में पेश क्यों नहीं हुए और अदालत के साथ लुकाछिपी का खेल क्यों खेला? गौरतलब है कि अदालत कई मौकों पर दोषियों के वकील एपी सिंह को फटकार भी लगा चुकी है कि वे कानून की आड़ में दोषियों की सजा की तारीख को बार-बार बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने निर्भया के एक दोषी पवन के नाबालिग होने का दावा करने वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा था। इस याचिका में दावा किया गया था कि घटना के समय दोषी पवन नाबालिग था, इसलिए पवन के साथ किशोर न्याय अधिनियम के तहत पेश आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें