फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहते हैं निर्भया के दोषी, जेल प्रशासन की नोटिस का दिया जवाब

Tue, 24 Dec 2019 03:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

निर्भया मामले के चार दोषियों में से तीन ने मंगलवार को जेल प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस का लिखित जवाब दिया है। उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि उनके पास अब भी दो विकल्प बचे हुए हैं। संविधान उन्हें क्युरेटिव पेटिशन और दया याचिका दायर करने का अधिकार देता है, इसलिए वो लोग इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं।

विज्ञापन

 


पिछली सुनवाई में अदालत के दोषी अक्षय की याचिका को खारिज कर दिया था। वहीं 18 दिंसबर को ही पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई की थी, जिसमें उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द डेथ वारंट जारी करने की मांग की है। अदालत ने डेथ वारंट जारी करने से मना करते हुए इसपर अगली सुनवाई के लिए 7 जनवरी की तारीख दी थी। 

इसके बाद अदालत के निर्देशानुसार जेल प्रशासन ने सभी दोषियों को नेटिस जारी किया था। जेल प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर आखिरी कानूनी विकल्प के इस्तेमाल के बारे में पूछा था। इस नोटिस के जवाब में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद दोषियों ने बचे हुए कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें