फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मैदान में भरे बारिश के पानी में डूबकर नौवीं के छात्र की मौत

Wed, 24 Jul 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
इसी पानी में डूबकर हुई छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रेम नगर स्थित डीडीए के खाली मैदान में भरे बारिश के पानी में डूबने से 14 साल के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृत किशोर की शिनाख्त प्रेमनगर के त्रिपाठी कालोनी निवासी इमामुद्दीन (14) के रूप में हुई है। वह नांगलोई स्थित सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ता था। 

उसके परिवार में पिता मोहम्मद वसीम, मां सईदा खातून, बड़ी बहन आफरीन, दो भाई मुइनुद्दीन व इलीमुद्दीन हैं। पिता प्लंबर है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसका पिता काम करके घर लौटा। उसने घर के गेट पर इमामुद्दीन की चप्पल देखी, लेकिन बेटा घर में नहीं था। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिवार वाले इमामुद्दीन की तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शाम 4 बजे गुमशुदगी की शिकायत की। परिवार वालों ने पूरे इलाके में लाउडस्पीकर से किशोर के गायब होने की जानकारी दी। रात में भी परिवार वाले किशोर की तलाश करते रहे।
 
मंगलवार सुबह घर के सामने गंदे पानी से पुलिस ने छात्र का शव निकाला। चर्चा है कि किशोर को मिर्गी की बीमारी थी। हालांकि, परिवार वालों ने किशोर को पूरी तरह से स्वस्थ बताया। 

जांच में पता चला कि जिस जगह पर घटना हुई है वह डीडीए की जमीन है। यहां गंदा पानी का भराव था। पानी लगभग सात फुट गहरा है। पानी से पहले काफी दलदल है। वहां हादसों की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें