दनकौर कोतवाली के एक गांव में शनिवार दोपहर नौवीं की छात्रा को दो पड़ोसी युवकों ने अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की।
दनकौर पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केवल दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी शनिवार दोपहर किसी काम से पड़ोस में गई थी।
पड़ोसी दो युवकों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने अहाते में ले गए। यहां एक कमरे में बंद कर उससे दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की।