फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, डर से दो दिन घर नहीं गई

Wed, 09 Jan 2019 06:02 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खजूरी खास इलाके में 9वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी अगवा कर अपने घर ले गया। वहां रातभर वारदात को अंजाम देकर उसे सुबह घर से भगा दिया। डर के कारण किशोरी घर नही गई। उसने अगली रात एक ऑटो में गुजारी। बाद में वह करोल बाग में रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंची और सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत की तो छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी इमरान (25) को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने इमरान के परिजनों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किशोरी परिवार के साथ किराए के मकान में सोनिया विहार इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। एक जनवरी को पीड़िता दोस्तों के साथ घूमने गई थी। वहां से रात के समय वह एक दोस्त की मां के साथ घर लौट रही थी। इस बीच, इमरान जबरन छात्रा को अगवा कर अपने घर ले गया। दोस्त की मां किशोरी के घर पहुंची और सारी बात बताई। परिवार फौरन आरोपी के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने कहा कि बेटा शराब पीकर घर में सो रहा है। उनकी बेटी घर में नहीं है। इस पर परिजन लौट आए। इधर, आरोपी ने घर में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 

सुबह होते ही आरोपी ने किशोरी को घर से निकाल लिया। दिनभर इधर-उधर घूमने के बाद वह डर की वजह से घर नहीं गई। उसने एक पार्किंग में खड़े ऑटो में रात गुजारी। अगले दिन सुबह वह करोल बाग में रहने वाली मौसी के घर पहुंची। वहां पहुंचकर उसने इमरान की करतूत बताई। उसने बताया कि जब परिजन इमरान के घर पहुंचे थे तो वह अंदर थी। इमरान ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा हुआ था। इस वजह से वह शोर नही मचा पाई। बाद में परिवार किशोरी को थाने लेकर पहुंचा तो मामला दर्ज कर इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें