फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिता संग बाजार जा रहे नाै साल के मासूम काे कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला इलाके की घटना, घटना के समय बच्चा अपने पिता के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए जा रहा था बाजार
विज्ञापन

-पुलिस ने घटना के बाद कार समेत भागे चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला इलाके में तेज रफ्तार कार ने पिता के साथ बाजार जा रहे नौ साल के बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्चा काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप में घायल हो गया। पिता घायल बेटे सूचित कुमार को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कार समेत भागे अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार सूचित कुमार अपने परिवार के साथ नरेला के लेबर कैंप इलाके में रहता था। वह पास के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। रविवार को उसके पिता रामचंद्र उसे लेकर घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। गौशाला रोड पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत वहां से भाग गया। गंभीर रूप से घायल बेटे को लेकर पिता तुरंत हरिश्चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें