फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गाजियाबाद यार्ड में काम के चलते आठ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गाजियाबाद यार्ड में रेलवे के रखरखाव और पटरियों से जुड़े काम के कारण चार दिसंबर को करीब साढ़े सात घंटे का यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते आठ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कई ट्रेनों के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 19307 इंदौर-ऊना हिमाचल को हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, दिल्ली शाहदरा, नोली, शामली होकर चलाया जाएगा। इसका मेरठ सिटी में ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 12401 कोटा-देहरादून और 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार भी हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, दिल्ली शाहदरा, शामली होकर चलेंगी। इन दोनों ट्रेनों का गाजियाबाद, मेरठ सिटी और मुजफ्फरनगर में ठहराव नहीं होगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 19031 साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा, शामली और तापरी होकर चलेगी। इसके गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, मुजफ्फरनगर और देवबंद में ठहराव नहीं होंगे। जबकि 12904 अमृतसर-बांद्रा को शामली, शाहदरा, तिलक ब्रिज और हजरत निजामुद्दीन होकर चलाया जाएगा। इसके मुजफ्फरनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी और गाजियाबाद में ठहराव नहीं होंगे। 12402 देहरादून-कोटा भी बदले मार्ग से चलेगी। इसके मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद में ठहराव नहीं होंगे। 18238 अमृतसर-बिलासपुर के भी कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द रहेगा, जबकि 14906 कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल के देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और मोदीनगर में ठहराव नहीं होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें