गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया। सोमवार को विभाग की टीम ने भोंडसी, सेक्टर 67 और सेक्टर 64 स्थित मैदावास क्षेत्र से कुल नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
भोंडसी में मिठाई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के पांच सैंपल लिए गए। मैदावास से डोडा बर्फी, रसगुल्ला और मिल्क केक के एक-एक नमूने मिले। सेक्टर 67 की एक डेयरी से पनीर का भी एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ मनोज कुमार और डॉ दीपक ने नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। विभाग का उद्देश्य मिलावट रोककर लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।