फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा से अमित जानी समेत नौ गिरफ्तार, इकलाख हत्याकांड का आरोपी हरिओम भी गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अमित जानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी समेत नौ लोगों को पुलिस ने बिसाहड़ा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमित जानी ने बिसाहड़ा में हिंदू सम्मेलन की अनुमति न मिलने पर आमरण अनशन की घोषणा की थी। पूरे दिन पुलिस प्रशासन बिसाहड़ा गांव की निगरानी करता रहा। शाम को अमित जानी अपने समर्थकों के साथ बिसाहड़ा पहुंचते ही अनशन पर बैठ गए। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में लोकसभा चुनाव के लिए नव निर्माण सेना के प्रत्याशी घोषित किए गए इकलाख हत्याकांड का आरोपी हरिओम भी शामिल है। इससे पहले शुक्रवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को थाने लाई और शांति भंग करने के आरोप में एसडीएम के समक्ष पेश किया। यहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक सोम, संजय सिंह, दीपक तोमर, दिनेश कुमार, श्योमिल शर्मा, ओमप्रकाश, दीपेश भी शामिल है।  

- जिले में त्योहारों के मद्देनजर धारा-144 लागू है। बिसाहड़ा संवेदेनशील गांव है। वहां किसी तरह की सभा या सम्मेलन की अनुमति नहीं दी गई है। इसके चलते वहां से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम के समक्ष पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। - सतीश कुमार, सीओ दादरी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें